BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / अपना दल एस के टिकट को लेकर मडियाहू में राजनैतिक घमासान जारी,रवीन्द्र दूबे सहित आधा दर्जन लोगों ने खरीदा आवेदन,6 जनवरी को गोपालापुर आयेगी अनुप्रिया पटेल,रैली को करेगी संबोधित,पप्पू माली ने कुछ कहां हैं

अपना दल एस के टिकट को लेकर मडियाहू में राजनैतिक घमासान जारी,रवीन्द्र दूबे सहित आधा दर्जन लोगों ने खरीदा आवेदन,6 जनवरी को गोपालापुर आयेगी अनुप्रिया पटेल,रैली को करेगी संबोधित,पप्पू माली ने कुछ कहां हैं

जौनपुर। मडियाहू विधान सभा चुनाव को लेकर अपना दल एस की सियासत में आधा दर्जन लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा से आवेदन की खरीद की है।आगामी 6 जनवरी को भारत सरकार की मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन जिले के भाउपुर चौकी छेत्र के गोपालापुर में होगा,जहां एक रैली को संबोधित करेगी। यह जानकारी देते हुए अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहां कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन चुनावी माहौल को बनाने के लिए हो रहा हैं साथ ही लोकतंत्र का पावन पर्व आने वाला है। ऐसे में पार्टी
कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों को उत्साहित करेगी और विधान सभा चुनाव 2022मे फिर से अपना दल एस की जीत सुनिश्चित हो सके। इसके लिए उन्हें चुनावी बारीकी को भी समझायेगी, साथ ही पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले लोगों की उम्मीदवारी पर भी मुहर लग सकता हैं कि कौन हो सकता है उम्मीदवार, कहां कि सुनीता वर्मा,संयोगिता चौहान,डा.लीना तिवारी,रवीन्द्र दूबे सहित कुछ अन्य लोगों ने आवेदन की खरीद की है। जब पूछा गया कि इस सीट भाजपा का उम्मीदवार होगा या अपना दल एस का तो उन्होंने कहां यह गठबंधन की सीट है और अपना दल एस की विधायक डा. लीना तिवारी है। जब पूछा गया उम्मीदवार कौन होगा तो उन्होंने कहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्णय होगा, जिसको पार्टी टिकट देगी वह चुनाव लड़ेगा। दरअसल डा.लीना तिवारी पार्टी की विधायक है। टिकट को लेकर उनके नाम की चर्चा तो है लेकिन रवीन्द्र दूबे की दावेदारी को राजनीति के जानकार बेहद मजबूत मान रहे हैं।इधर कई महीनों से श्री दूबे की राजनैतिक सक्रियता दावेदारी की प्रबलता की ओर इशारा कर रहा है। मडियाहू विधान सभा छेत्र के लोगों में अपना दल एस की ओर से जो झनकर खबरें जनता के बीच आ रही है उसमें यह कहां जा रहा है कि अपना दल एस से रवीन्द्र दूबे या डा. लीना तिवारी यानि की दो में से किसी एक पार्टी चुनाव लड़ा सकतीं हैं। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino