BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मडियाहू में अपना दल कमेरावादी का माहौल,विनय सिंह झगडू को राजमाता कृष्णा पटेल पर भरोसा

मडियाहू में अपना दल कमेरावादी का माहौल,विनय सिंह झगडू को राजमाता कृष्णा पटेल पर भरोसा

जौनपुर। विधान सभा चुनाव का तारीख ज्यों,ज्यों नजदीक आ रहा हैं चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। टिकट की चाह रखने वाले व चुनाव लड़ने की मंशा बना चुके भावी विधायक प्रत्याशी अब पूरी तरह से लग गयें हैं। जिनकी जिस पार्टी में आस्था है उस पार्टी से टिकट पाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आधिकारिक रुप से राजनैतिक दलों द्वारा अभी तक जौनपुर के विधान सभा सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। भावी विधायक प्रत्याशी की मंशा बनाये लोगों की निगाह टिकट पर लगीं हैं। मडियाहू विधान सभा सीट पर यदि सपा का बात किया जाय तो प्रमुखता से दो दावेदारी चर्चा में हैं। श्रद्धा यादव जो कि सपा से दो बार विधायक रह चुकी है। जिनकी मडियाहू की राजनीति में एक अलग पहचान है।सुषमा पटेल मुगराबादशाह से विधायक है। मडियाहू की रहिवासी है। जहां से इनकी सास सावित्री देवी और ससुर स्व.दूधनाथ पटेल विधायक पद पर सुशोभित रहे हैं। सपा के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी जैसा की चर्चा है कि श्रद्वा के पंछ में बोल रहे हैं।इधर अपना दल कमेरावादी व सपा का गठबंधन है। कमेरावादी इसे अपना सीट मानकर चुनावी तैयारी में जुटी है। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चुनावी अधिसूचना के पूर्व मडियाहू विधान सभा में घर, घर चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया है। बताया जाता हैं कि सपा के बैठकों में भी अपना दल कमेरावादी के चुनाव चिन्ह का वितरण हुआ। यही वजह हैं कमेरावादी मडियाहू के टिकट पर अपना हक जता रहे हैं। राजनीति में कब क्या हो जाय कुछ कहां नहीं जा सकता है। इधर अपना दल कमेरावादी के मडियाहू विधान सभा के वरिष्ठ नेता विनय सिंह झगडू के सपा और कमेरावादी गठबंधन से टिकट मिलने की संभावनाओ पर चर्चा तेज हो गयी हैं। दरअसल विनय सिंह झगडू अपना दल कमेरावादी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। मडियाहू विधान सभा छेत्र में जन सेवा के माध्यम से जन,जन में विदित है।हर किसी का सम्मान करते हैं इसलिए सम्मानीय है।बात चीत में उन्होंने कहां अपना दल कमेरावादी को सपा से गठबंधन में बीस सीट मिलने का अनुमान हैं। बताया कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जायेगा। मडियाहू विधान सभा सीट पर बोलें अपना दल कमेरावादी का यहां माहौल है। राजमाता कृष्णा पटेल पर भरोसा है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino