BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / लौहारदेव बाबा एक दर्जन गांवो के दस हजार दूबे परिवार के है अराध्य, हुआ था शेषाअवतार, विविध प्रकार के धार्मिक आयोजन से सहज ही ईश्वर की अनुभूति

लौहारदेव बाबा एक दर्जन गांवो के दस हजार दूबे परिवार के है अराध्य, हुआ था शेषाअवतार, विविध प्रकार के धार्मिक आयोजन से सहज ही ईश्वर की अनुभूति

जौनपुर। लौहार देव बाबा की महिमा से देवलोक से देवताओं का आगमन। देव वाणी के गूँज से वातावरण में ईश्वरीय अनुभूति का सहज ही अनुभव हो रहा है। रामनगर गोपालापुर मार्ग से 200 मीटर की दूरी पर पूरव में अहिरौली गांव स्थित लौहार देव बाबा का भव्य मंदिर है। आज उनके परिवार के लगभग दस हजार लोग है और बारह गांव में बसे हैं। बताया जाता है कि अहिरौली, बासापुर, जुड़पुर,सारंगडीह,सुमेश्ववरपुर,नोकरा, नोनौवटी,बहरी,पाण्डेयपुर,मेउडिया,आदीपुर,बशीरपुर,आदि गांव के दूबे लोगों के लौहार देव बाबा वशंज है। शेषा अवतार में जन्म हुआ था। मान्यता है कि लौहार देव बाबा अपने वंश को सदमार्ग पर चलने को प्रेरित करते है। विचलित होने पर दंड प्रक्रिया जब शुरु होता है तो लोग समझ जाते हैं और पुनः सत्य मार्ग को अपना लेते हैं। जय लौहार देव बाबा सेवा संस्था अहिरौली गोपालापुर जौनपुर के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूबे कुल देवता श्री लौहार देव बाबा जी के धाम में विविध धार्मिक कार्यक्रम का शुभारम्भ हो चुका है। 9 फरवरी से 12 फरवरी तक नवीन भव्य मूर्ति पंच द्रव्य स्नान,13 फरवरी 2022 दिन रविवार,मूर्ति परिक्रमा, बारह गांव रथयात्रा,14 फरवरी को श्री राम चरित मानस पाठ अखंड पाठ शुभारंभ,15 फरवरी को मानस पाठ का समापन हवन एवं प्रसाद वितरण एवं सायं विशाल भण्डारा होगा। वर्तमान समय में लौहार देव बाबा के स्थान पर सुबह शाम भव्य आरती और वैदिक मन्त्रो के उच्चारण से माहौल ईश्वरीय हो गया है। वुद्धवार को संत भगवान दास की उपस्थिति रहीं। संगीतमय अमृतवाणी का पाठ हुआ। कार्यक्रम में जय लौहार देव संस्था के अध्यक्ष शैलेश दूबे,आशीष दूबे ग्राम प्रधान अहिरौली, सूरज दूबे,सुरेन्द्र दूबे, महेंद्र दूबे, अखिलेश दूबे, दिवाकर दूबे राकेश दूबे,साहब दूबे नोकरा,शतीश दूबे, अजय दूबे,व्रम्हदेव दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino