सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

एमएलसी चुनाव: प्रिन्सू की सियासत में चमक,फूलों के बहार में मतदाताओं से आत्मिक मिलन

जौनपुर। एमएलसी (स्थानीय निकाय चुनाव) जैसे जैसे नजदीक आ रहा है,चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। भाजपा,अपना दल एस,निषाद पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार वृजेश सिंह प्रिन्सू की सियासत में चमक है। मतदाताओं  से आत्मिक मिलन है। फूलों का बहार है। आदर और सम्मान है। सिंह के कुशल राजनीति और व्यक्तित्व की चर्चा है। चुनाव की दमदारी है। जनसंपर्क के माध्यम से हर मतदाताओं से मिलना और आशीर्वाद प्राप्त करने का क्रम तेज गति से चल रहा है।मडियाहू के विधायक डा•आरके पटेल का विधान सभा छेत्र के मतदाताओं से चुनाव के बाबत जनसंपर्क करने का क्रम जारी है। पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह जफराबाद की भी सक्रियता नजर आ रहीं है। भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,जौनपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, धन्जय सिंह, विनीत सिंह,अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख रामनगर भाजपा नेता डा•आलोक सिंह गोपालापुर, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू पूर्व उप प्रमुख रामनगर, दिनेश सिंह बनेवरा, संतोष सिंह नवापुर सहित तमाम जानी, मानी हस्तियां वृजेश सिंह प्रिन्सू के चुनावी  प्रचार में जुटी है। सोशल मीडिया में छवि दिख रहा है।