सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

कभी सपा से रहे नगर पंचायत अध्यक्ष मडियाहू कमला प्रसाद साहू अयोध्या राम मंदिर आन्दोलन में जा चुके है जेल

जौनपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मडियाहू कमला प्रसाद साहू कभी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। कई बार सभासद रहे। अयोध्या राम मंदिर आन्दोलन के समय जेल भी जा चुके है। सन 2000 में चन्द्रावती साहू को भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए मडियाहू से टिकट मिला था। संयोग से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी सेठ की पत्नी का नाम चन्द्रावती सेठ था। सेठ जी चाहते थे उनकी पत्नी चुनाव लड़े। बात साहू के पास आयी लोग कहने लगे तो उन्होंने लोगों की बात मान ली और चन्द्रावती साहू की जगह चन्द्रावती सेठ चुनाव लड़ी और निर्वाचित हुई। इधर सन 2006 में समाजवादी पार्टी के टिकट से कमला प्रसाद साहू नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े तो चुनाव जीत गये। 2011तक कार्यकाल रहा। 2012 में  रजिन्दर कौर निर्वाचित हुई,2017 के चुनाव में सपा ने कमला प्रसाद साहू को अपना उम्मीदवार बनाया। इस बार रुकसाना की जीत हुई। भाजपा और सपा को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू ने बातचीत के दौरान कहां कि जिस राजनैतिक दल के साथ जब तक रहिये निष्ठा से काम करना चाहिए। उन्होंने कहां कि जब तक भाजपा मे था समर्पित भाव से काम किया और नगर की राजनीति में भाजपा बेहद मजबूत थी। बताया कि कई बार भाजपा से सभासद रहे।अयोध्या  राममंदिर आंदोलन में जेल भी गयें थे। अपने कार्यकाल  की चर्चा करते हुए उन्होंने कहां कि नगर पंचायत का चहुमुखी विकास हुआ। बताया कि चन्द्रावती साहू को भाजपा से टिकट मिला था। लेकिन लालजी सेठ व अन्य लोगों के कहने पर बात मान लिया और चन्द्रावती साहू की जगह चन्द्रावती सेठ चुनाव लड़ी और विजयी हुई। मडियाहू नगर में भाजपा काफी मजबूत थी। इधर कुछ सालों में आपसी गुटबाजी व कुछ लोगों के अति महत्वाकांक्षा की वजह से भाजपा यहां मजबूत होकर भी कमजोर है। पहले जहां  नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के पास थी। वहीं अब यह दूर की बात होती नजर आ रहीं है।