BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा का 42 स्थापना दिवस रहा खास, वातावरण में राष्ट्रीयता व राम तत्व का बोध,मोदी और योगी नाम की दिख रहीं दीवानगी

भाजपा का 42 स्थापना दिवस रहा खास, वातावरण में राष्ट्रीयता व राम तत्व का बोध,मोदी और योगी नाम की दिख रहीं दीवानगी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का 42वा स्थापना दिवस देश भर में धूम धाम से मनाया गया। भाजपा परिवार पूरी तरह से उल्लासित था। कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था। हाथों में झण्डा लिये लोग चारों तरफ दिख रहे थें। भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद,बंदे मातरम् ,जय श्रीराम के नारों से वातावरण में राष्ट्रीयता के साथ राम तत्व का बोध हो रहा था। भाजपा के विचारधारा का प्रभाव देश दुनिया के लोग अब महसूस करने लगे हैं। राम को आदर्श मानने वाली भाजपा आज ऐसे मुकाम पर पहुँच चुकी है कि जन, जन मे  राम नाम का करेन्ट दौडने लगा है। लोग भाजपा के मुरीद हो गयें है।  सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाली सोच भाजपा को आम जनमानस से जोड़ने में काफी मददगार साबित हो रहीं है। भाजपा के महान कार्यकर्ताओ के त्याग, तपस्या, बलिदान, आदर्शवादिता की देन है कि भाजपा की विचारधारा को भारत देश की अधिकांश आवाम पसंद करने लगीं है। भाजपा ने भारत देश के महान संस्कृति को जगा दिया है जो शांति का प्रतीक है। अमृत महोत्सव से जहां जनमानस के बीच वीरता का भाव जगा तो अयोध्या से राम तत्व जीवन्त हुआ। काशी विश्वनाथ की महिमा से शिवत्व का प्रभाव देश दुनिया के लोगों में दिखने लगा है। भारत एक ऐसा देश है जहाँ अन्य देशों के लोग आते है और आत्मा से परमात्मा के मिलन के गुण को संतों से जानते है और अन्तर्मुखी होकर राम को भजते भजते जड़ और चेतन की महिमा को भलीभांति से जान जाते है और परम शांति का अनुभव करने लगते है। सतगुरु से जो शांति लिया है वहीं दूसरो को भी शांति देगा। खास बात है कि राम शिव को भज रहे है तो शिव राम राम कर रहे है। अध्यात्मिक भारत मे इस भेद को अभी तक कोई जान नहीं पाया है ऐसी अनुभूति अभी अभी हुई है। जौनपुर में भाजपा का स्थापना दिवस सोल्लास पूर्वक मनाया गया। जबकि   मडियाहू का अपना अंदाज ही कुछ अलग था। जय श्री राम के अलख से वातावरण राममय हो गया था। स्थापना दिवस पर भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सिंह पप्पू,राजेश सिंह मडियाहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, नीतेश सेठ नामित सभासद भाजपा, परमजीत सिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष नगर मडियाहू,छोटेलाल जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता,अरुण कुमार नामित सभासद भाजपा नगर पंचायत मडियाहू। पहले भाजपा मे अटल और आडवाणी की जोड़ी की चर्चा होती तो आज मोदी फिर योगी फिर अमितशाह फिर राजनाथ सिंह की चर्चा है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती को बल मिल रहा और केन्द्र और राज्य की सरकारें भाजपा शासित व्यवहार का आचरण करके मानव कल्याण के लिये अपना योगदान आम जनमानस को प्रदान करने की महती कृपा को आगे बढ़ा रही हैं। जय जिन्दाराम     

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino