सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मडियाहू कठिराव मार्ग के भी दिन बहुरेगे,13 करोड़ की लागत से चौचक बनेगा सड़क, सांसद मछलीशहर का प्रयास लाया रंग जल्द शुरु होगा काम,पटरी को बनाया जा रहा है बेहतर

जौनपुर। मछलीशहर सासंद भोला नाथ सरोज के अथक प्रयास से मडियाहू कठिराव मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए कुल लागत 13 करोड़ का दूसरा किस्त स्वीकृत हो गया है। ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह उन्चनी ने बताया कि पहला किस्त जितना  मिला उतना काम पूरा हो गया। अब सांसद के प्रयास से दूसरा किस्त स्वीकृति हो गया है। कहां कि जल्द ही तेज गति से मडियाहू कठिराव मार्ग  को चौचक बनाने का काम शुरु हो जायेगा। इधर पटरी बनाने का काम शुरु हो गया है। मालूम हो कि इस समय मडियाहू कठिराव मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। नागरिकों के आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जल्द से जल्द अच्छा बन जाय ऐसी लोंगो की मंशा है।