सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दूसरी पारी दमदार, आने वाले दिनों में न्याय और मानवता की होगी पूजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दूसरी पारी दमदार है,स्वच्छ छवि की आभा में  चहुदिश राम और शिव तत्व का बोध होने लगा है।शांति का वातावरण  सौम्यता से आमजन को महसूस होने की ओर है।शोर गुल की आवाज मधुरता की ओर है। संततत्व का प्रभाव मूल तत्व मानव दर्शन और मानवता की ओर है। मंगल जीवन के लिये सभ्य आचरण की पराकाष्ठा परिभाषित होने की ओर है। रामराज्य की कल्पना को पंख लगने लगें है। उत्तर प्रदेश की आम भावना उत्तमता की ओर है। सरकारी अमला को भी सभ्यता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जब सरकार में राजतत्व का बोध होगा और कल्याण की धारा का अविरल प्रवाह होगा तभी रामराज्य संभव है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा की ऐसी विचारधारा है। जिससे देश का हर नागरिक  
 अपन्तत्व  के सूत्र में बधता जा रहा है। आने वाले वक्त में न धर्म होगा न मजहब सिर्फ मानवता और न्याय की पूजा होगी। भारत के सब जन खुद के स्वरूप में ईश्वर की अनुभूति पाकर सुखद शांति का अनुभव प्राप्त कर सकते है। जगदीश सिंह जेडी  संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर