BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय का किया निरीक्षण ,खण्ड शिक्षा अधिकारीयों के साथ की बैठक,बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान देने को किया निर्देशित

एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय का किया निरीक्षण ,खण्ड शिक्षा अधिकारीयों के साथ की बैठक,बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान देने को किया निर्देशित

जौनपुर। एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएसए कार्यालय के सभी पटलों पर जाकर बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित बाबुओं को फाइलों को सही ढंग से रख रखाव करने और बेहतर ढंग से कार्य करने का सुझाव दिया।
इसके बाद उनका काफिला दूसरे तल पर स्थित लेखा कार्यालय में पहुंचा, जहां पर उन्होंने कैश बुक, सेवा पुस्तिकाओं एवं अन्य अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित बाबुओं को यह सुझाव दिया कि फाइलोे का रख रखाव और बेहतर ढंग से किया जाय। हलांकि लेखा कार्यालय के कामकाज के तौर तरीकों से काफी खुश नजर आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के कार्यशैली की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये। क्योंकि जब साफ सफाई रहेगी तो काम काज का तरीका भी साफ सुथरा रहेगा। निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली और इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल खुलने के बाद अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें और शिक्षकों को बेहतर ढंग से बच्चों के पठन पाठन पर ध्यान देने के लिए निर्देशित करें। निरीक्षण के दौरान लेखाधिकारी प्रवीण कुमार, एकाउंटेंट रजनीश श्रीवास्तव, उमाकांत वर्मा, अवध नारायण यादव, हर्षित श्रीवास्तव, चंदू सोनकर, बीएसए के बाबू विजय शंकर, विजय शर्मा, अरूण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आकाश सोनी

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino