BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर : नेवढिया के अमर सेनानी राजा संग्राम सिंह के स्मारक के पर्यटन विकास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो,50 लाख खर्च के बाबजूद स्थल नहीं बन सका भव्य

जौनपुर : नेवढिया के अमर सेनानी राजा संग्राम सिंह के स्मारक के पर्यटन विकास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो,50 लाख खर्च के बाबजूद स्थल नहीं बन सका भव्य

नेवढिया। जौनपुर।  रामनगर विकास खण्ड के उत्तर पट्टी ग्राम सभा में अमर सेनानी राजा संग्राम सिंह का कीर्ति स्तंभ उनके वीरता की कहानी को बयां कर रहा है। 1857 की क्रांति में अग्रेंजी हुकुमत के नाक में दम कर देने वाले महान योद्धा की कहानी आज भी जनमानस में चर्चित है। मा• मुख्यमंत्री पर्यटन संबर्धन योजनान्तर्गत 2021 में ठा• संग्राम सिंह  के स्मारक का पर्यटन विकास किया गया। 50 लाख की लागत से इस वीर भूमि को भव्यता प्रदान किया गया। संग्राम सिंह के कीर्ति स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगें बोर्ड और  स्मारक विकास कार्यों को लोग जब देखते है तो लोगो को आश्चर्य होने लगता है। लोग कहते हैं इतना लागत अगर लगा होता तो आज जो स्थिति दिख रहीं इससे कई गुना ज्यादा मन मोहक नजारा दिखता। तालाब की दशा दिख रहा है। इण्टरलाकिग देख लीजिए और गेट तो बना है लेकिन लोगो को पसंद नहीं आ रहा है।स्मारक स्थल को भव्यता प्रदान किया गया। लेकिन बागी संग्राम सिंह और उनके वीर साथीओ का इतिहास गुम सा नजर आ रहा है। सरकार की मन्शा पर पानी फेरने वाले लोगो ने ऐसी नाइन्साफी की है जिसकी स्थानीय और आने वाले पर्यटकों में बखूबी चर्चा है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino