सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू ने भाजपा के सदस्यता के लिए किया आवेदन,संभावना भाजपा बना सकतीं है उम्मीदवार

मैग्नेट सिटी मडियाहू। जौनपुर। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला साहू ने भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के लिए जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल को आवेदन दिया साथ में राकेश सभासद, मड़ियाहूं मंडल के महामंत्री मनोज चौरसिया तथा मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता उपस्थित रहे। सोशल मीडिया में यह बात वायरल होते ही लोग  संभावना जता रहे है कि भविष्य निकट नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा कमला प्रसाद साहू को अपना उम्मीदवार बना सकतीं हैं। साहू कई  बार सभासद और एक बार सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जाता है कि पहले कमला साहू  भाजपा के कर्मठ और जुझारू नेता रहे। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अधिकतर बार भाजपा की जीत होती रहीं और नगर पंचायत अध्यक्ष के रुप में  स्व• लालजी सेठ सुशोभित होते रहे है। श्री साहू के भाजपा में आने से माना जा रहा है कि नगर में भाजपा बेहद मजबूत होगी। जेडी सिंह