BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / रामनगर विकास खण्ड में अनैतिकता रुपी समस्या का निदान असंभव,नये बीडीओ रहेंगे जायेंगे के चर्चा ने पकड़ा जोर

रामनगर विकास खण्ड में अनैतिकता रुपी समस्या का निदान असंभव,नये बीडीओ रहेंगे जायेंगे के चर्चा ने पकड़ा जोर

जौनपुर। राम का आदर्शवादी विचार धारा, मर्यादा, संस्कार की भारत देश के अलावा दुनिया के अन्य देशों में पूजा होती हैं। जिसनें राम का स्मरण किया,उनके नाम का सिमरन भजन किया और कर रहा है उसके जीवन में परम आनंद की अनुभूति जरुर हुई होगी। जिले में रामनगर विकास खण्ड की एक अलग पहचान है। इधर बीच न जाने क्यों ब्लाक मुख्यालय की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। सरकारी तन्त्र और जनतंत्र के अपने अपने मायने है। जो जनहित और सरकार हित को ठेंगा दिखाने जैसा प्रतीत हो रहा हैं। ग्राम पंचायतों में विकास की धारा केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अविरल  प्रवाहित हैं। गांवो में जैसा विकास हुआ है ऐसा कभी किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ। रामनगर में अनैतिकता जैसी कुछ जटिल समस्या है। जिसका निदान असंभव है। खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार कुशवाहा जो यहां से स्थानांतरित होकर महाराजगंज ब्लाक पर गये उनके बारे में जो अब चर्चा है कुछ लोग कह रहे हैं बहुत अच्छे अधिकारी थें। विकास कार्य तेजी से हो रहा था। कुछ लोग कह रहे हैं उन्हें लोकल राजनीति से दूर रहना चाहिए था। आखिर उनका स्थानांतरण क्यों हुआ,यह जनता के बीच सवाल घूम रहा है। जिस पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है। आप के जाने के बाद  रामराज कुशवाहा खण्ड विकास अधिकारी के रुप में कार्यभार ग्रहण ही किये थे कि शासन का फरमान आ गया आप भी स्थानांतरित हो गये। अब शशीकेस सिंह बीडीओ पद पर सुशोभित होकर शासन, प्रशासन की मंशा को आगे बढ़ाने में जुट गये है। आप को भी लेकर चर्चा है कुछ लोग कह रहे हैं रुकेगे तो कुछ लोग कह रहे हैं जायेंगे। रुकने और जाने के बीच की चर्चा से रामनगर गुलजार है। आज जरुरत है सरकार और जनता से चुनें जनप्रतिनिधि आपस मे मिलकर एक विचार से रामनगर मे राम के आदर्शवादिता को कायम करने का पुरजोर प्रयास करें ताकि रामनगर में  राम की अनुभूति सहज लोगो को प्राप्त हो सकें और  असुरता जैसे विचार का समूल नाश हो सकें। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर उत्तर प्रदेश

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino