सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्ती के बाबजूद भष्ट्राचार चरम पर, कुछ लोगो के तानाशाही की बढ़ती प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए हो सकता है घातक,जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्ती के बाबजूद भष्ट्राचार चरम पर है।आखिर क्यों ऐसा प्रशासनिक अधिकारीयों से पूछना चाहिए। जन कल्याणकारी योजनाओं का अंबार लगा है। लाभ  पाने वाले शोषण के शिकार है।मन मसोस कर रह जाते है चाहते है लेकिन बोल नहीं पाते। उनके सहन शक्ति का दाज देना होगा। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में कमीशनखोरी का भी दौर चल रहा है। जबसे जनता से चुनें जनप्रतिनिधि और सरकारी तन्त्र से जुड़े लोग ईमानदारी नहीं होंगे कैसे भ्रष्टाचार खत्म होगा। साथ ही जनता को भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जागना होगा। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय से सतगुरु दर्पण संपादक जगदीश सिंह शुक्रवार को उनके आवास कमरुद्दीनपुर जाकर उनसे मुलाकात किये और तमाम पहलुओं पर बातचीत हुई जिसमें एक बानगी यह भी हैं।कुशल राजनीतिज्ञ की सोच मानवता वादी और विकासवादी है। जफराबाद के विकास का ताना बाना इस कदर बुने है कि समय आने पर विकसित विधान सभा के रुप में जफराबाद जाना जायेगा। कहां कि भ्रष्टाचार चरम पर है। जबकि मुख्यमंत्री इसको लेकर काफी सजग है। सरकार के लाभार्थी आन लाइन सरकार से जुड़े है इसके बाबजूद आर्थिक शोषण करने वाले लोग अपना शिकार बना रहे है। कुछ लोगो के तानाशाही की बढ़ती प्रवृत्ति भी लोकतंत्र के लिए घातक है। जेडी सिंह