BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / रामनगर में व्याप्त भ्रष्टाचार की होगी जांच,जफराबाद विधायक ने नेवढिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताया संतोष

रामनगर में व्याप्त भ्रष्टाचार की होगी जांच,जफराबाद विधायक ने नेवढिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताया संतोष

जौनपुर। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहां कि रामनगर विकास खण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच होगी। कहां कि जफराबाद विधान सभा छेत्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त होगा ऐसी कोशिश है। उन्होंने कहां कि दुर्भाग्य था कि राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से एक ईमानदार अधिकारी नितिन कुमार कुशवाहा का स्थानांतरण हुआ।जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहां कि बहुत से अधिकारी है जो बहुत अच्छा करना चाहते है। लेकिन जब वह अच्छा काम करते है शासन प्रशासन की मंशा को ईमानदारी से आगे बढ़ाते है तो भ्रष्टाचार के पोषक लोगो को यह पसंद नहीं आता है और उस अधिकारी के पीछे लग जाते है जब तक उसका तबादला नहीं होता। उन्होंने बातचीत के दौरान नेवढिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। जबकि रामनगर विकास खण्ड के कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए कहां कि  रामनगर से भ्रष्टाचार खत्म होगा और ईमानदारी आनी शुरू हो जाएगी।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino