मडियाहू। जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहें उपचुनाव में नामांकन के लिए विकासखंड के भटवार ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए मिठाई लाल यादव, हीरामनी,हीरामनी पत्नी जगरनाथ,राजू पुत्र रामनरेश,प्रीतम आदि लोगों ने नामांकन किया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सेवनडीह में 1, कुम्भापुर में 2 व रसूलहा में 4 लोगों ने नामांकन किया यह जानकारी खंड विकास अधिकारी व आर• ओ शषिकेश सिंह ने दी है। भटवार ग्राम सभा में हो रहें प्रधान पद के उपचुनाव में वुद्धवार को पांच लोगो ने नामांकन किया। मिठाई लाल यादव के साथ कुंवर साहब,ज्ञानेन्द्र सिंह,दिनेश सिंह, राना सिंह,चंदा मिश्र,दयालु यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जबकि राजू के साथ कार्यवाहक प्रधान भटवार दयाशंकर सिंह,लुट्टुर सिंह,सुनील सिंह,प्रदीप सिंह,उदयभान सिंह,हरेन्द्र सिंह,सहित अन्य लोगो का जमघट रहा। हीरामनी पत्नी जगरनाथ के नामांकन में क्रमशः मुरली और अभिमन्यु राजभर प्रस्तावक रहे। जेडी सिंहHome / सुर्खियां / जौनपुर: रामनगर में भटवार ग्राम सभा के प्रधान पद के उपचुनाव की सरगर्मी, मिठाई लाल यादव सहित पांच ने किया नामांकन
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 