सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

जिधर देखो उधर शान से फहर रहा तिरंगा,राष्ट्रीयता के भाव से लोग हो रहे ओत-प्रोत

रामनगर। जौनपुर। हर घर तिरंगा के क्रम में भाजपा नेवढिया मंडल की एक आवश्यक बैठक माधुरी मिश्रा कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मछलीशहर के आवास तरती में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे विजय कुमार पटेल ने उपस्थित जनों से हर घर तिरंगा फहराने की बात कहीं। साथ ही कहां कि आज देशभर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत  हर घर पर तिरंगा फहराने के लक्ष्य के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिससे लोगो में राष्ट्र भक्ति का भाव उत्पन्न हो रहा है। क्या गांव, क्या शहर, क्या मोहल्ला जिधर देखो शान से फहर रहा तिरंगा। बैठक की अध्यक्षता मोहन राजभर भाजपा नेवढिया मंडल अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र,उदरेज पटेल, महामंत्री भाजपा नेवढिया मंडल, पप्पू पाण्डेय सहित दस सेक्टर  प्रमुख उपस्थित रहे। जेडी सिंह