सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान ने पकड़ा जोर, रामनगर के तीस हजार घरों पर फहरेगा तिरंगा

जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान ने जोर पकड़ लिया है। जबकि तिरंगा यात्रा के जरिये राष्ट्रीय भावना से लोग ओत-प्रोत दिख रहें है। जिधर भी नजर पड़ रहीं भारत देश की आन बान शान तिरंगा फहर  रहा है। ऐसा जान पड़ रहा है कि एकता, शांति,समृद्धि, विकास की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। खण्ड विकास अधिकारी रामनगर शशिकेश सिंह ने कहां कि हर घर तिरंगा  फहराने के पीछे सरकार की मन्शा है जन, जन  मे राष्ट्रीयता के भाव को जगाना और बढ़ाना है। साथ ही तिरंगा का सम्मान लोग दिल से करें।उन्होंने कहां कि रामनगर विकास खण्ड के 99 ग्रामसभाओ में तीस हजार झण्डा वितरित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से शुरु होगा और 17 अगस्त तक चलेगा। प्रधान अपने हाथ से ग्रामवासियों को तिरंगा वितरित कर घर घर लगवायेगे। जेडी सिंह