BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश के साढ़े चार करोड़ घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य, मोहन राजभर भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश के साढ़े चार करोड़ घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य, मोहन राजभर भाजपा नेता

जौनपुर।  नेवढिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन राजभर ने कहां कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान से जहां लोगो के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहर रहा है।वहीं तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जोश और जज्बा आमजन में प्रस्फुटित हो रहा है। उन्होंने कहां कि भारत माता की जय और वंदेमातरम का नारा वायुमंडल में गूँज रहा है। राष्ट्र गीत से जन, जन में वीरता का भाव उत्पन्न हो रहा है और महापुरुषों के प्रति सम्मान, उन्होंने कहां कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जौनपुर में दस लाख घरों में तो उत्तर प्रदेश में साढ़े चार करोड़ घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य है। जिसमें एक करोड़ भाजपा संगठन की ओर से तो बाकी सरकार अपनी ओर से झंडा फहराने का काम करेंगी। नेवढिया भाजपा मंडल में कुल 91 बूथ है। 16 शक्ति केन्द्र प्रमुखों में दो हजार तिरंगा वितरित किया गया।जो हर वूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र के घरों पर लोगो के जन सहयोग से फहरायेगे। कहां कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने का मुहिम तेज हो गया। भाजपा नेवढिया मंडल के महामंत्री उदरेस पटेल ने कहां कि हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीयता जन, जन मे विदित हो रहा है। जेडी सिंह 

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino