सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

अध्यक्षीय कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर सम्मानित हुई भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर जिलाध्यक्ष इन्दुबाला सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मछलीशहर की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय मडियाहू मे संपन्न हुई। जिसमे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इन्दुबाला सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर उन्हे अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की महामंत्री रिशु सिंह ने की। अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल,महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव,माधुरी मिश्रा,प्रमिला राजभर, लीलावती गुप्ता,वंदना,रिद्धिमा सहित अन्य महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रही।