BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / घोड़ा पर सवार होकर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मडियाहू राजेश सिंह ने लगाया राष्ट्रीयता का अलख, जय हिंद, जय भारत

घोड़ा पर सवार होकर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मडियाहू राजेश सिंह ने लगाया राष्ट्रीयता का अलख, जय हिंद, जय भारत

जौनपुर। देश दुनिया मे भारत के आजादी महोत्सव का धूम रहा। तिरंगे की शान मे सबके शीश झुके और सबने राष्ट्र ध्वज का वंदन किया।
विश्व बन्धुतत्व और शान्ति का प्रतीक भारतीय तिरंगा सबके दिल मे बस गया है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीयता के भाव को  आम जनमानस मे जागृति किया। सबको तिरंगे का महत्व समझ मे आया और प्राण से भी प्यारा तिरंगा पूरी दुनिया मे सदैव फहरता रहे, जब तक ईश्वरीय व्यवस्था के तहत सृष्टि चलता रहे तिरंगा फहरता रहे। ऐसी ईश्वर से मंगलकामना है। हर घर तिरंगा का नारा ऐसा गूजा कि हर घर तिरंगा फहरा और आजादी महोत्सव की दीवानगी ऐसी रही कि राष्ट्र भक्ति मे लोग पूर्ण रुप से सराबोर दिखे। इस बार के आजादी के जश्न मे राष्ट्रीयता और राष्ट्र प्रेम से सभी परम आनंदित हो उठे। मडियाहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह घोड़ा पर सवार हाथ मे राष्ट्र ध्वज लिए तिरंगा यात्रा के दौरान आगे बढ रहे और जन जन मे राष्ट्रीयता का अलख लगा रहे थे। जय हिंद, जय भारत

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino