BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म, अपराध मे आयी कमी, योगी बाबा की महिमा शान्तिपूर्ण माहौल मे लोग कर रहे जीवन यापन, सतीश सिंह भाजपा

उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म, अपराध मे आयी कमी, योगी बाबा की महिमा शान्तिपूर्ण माहौल मे लोग कर रहे जीवन यापन, सतीश सिंह भाजपा

जौनपुर। भाजपा नेता सतीश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफिया राज करीब ,करीब  खत्म होता नजर आ रहा है।
 अपराध मे कमी आयी है। उन्होंन कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल मार्ग दर्शन मे प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। कहा कि कभी एक ऐसा भी दौर था उत्तर प्रदेश अपराध और अपराधियो के लिए जाना जाता था। आज उत्तर प्रदेश के महिमा का गुणगान देश विदेश मे हो रहा है। सुकून और शान्ति से लोग जीवन यापन कर रहे है। उन्होंन कहा कि भाजपा के कथनी और करनी मे कोई अन्तर नही है। जो कहती है वह करती है, बात भयमुक्त समाज की कही गयी। आज लोग स्वछंद, स्वतन्त्र,निर्भीक,निडर होकर शान्ति वातावरण मे जीवन यापन कर रहे है, लोगो मे जो भय व्याप्त था वह अब दूर हो गया है। भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि धीरे, धीरे भ्रष्टाचार कमजोर पड रहा है। कहा कि एक दिन ऐसा आयेगा भ्रष्टाचार का समूल नाश होगा और ईमानदारी का बोलबाला होगा। न्यू इंडिया के पथ प्रदर्शक मोदी जी है तो सब कुछ मुमकिन है। कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। परिवर्तन संसार का नियम है। उन्होंन कहा कि 2024 मे पुन: केंद्र मे पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की बनेगी। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino