सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

बदल जायेगा जमाना जौनपुर का,मुख्यमंत्री मिजाज रहमो दिल है,सौगात दे डाली इतनी शुक्रगुजार मगन है

जौनपुर। भारत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन मे उत्तर प्रदेश आदर्श वादिता की ओर बढ रहा है। साकारात्मक विचार की बहुल्यता और नकारात्मक सोच मे कमी की वजह से शांति का माहौल स्थापित होने की ओर है। प्रदेश के लोग जब अन्य प्रदेश मे रोजी रोजगार और पर्यटन के लिए जाते थे तो मन मे हीन भावना होता था। यूपी का नाम बताने मे लोग संकोच करते थे। अपराध और अपराधी के नाम पर  प्रदेश को जाना जाता था। आज उसकी जगह आदर्शवाद ने लिया है,देश दुनिया के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ माडल बन गये है। जौनपुर मुख्यमंत्री तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रोटोकाल के अनुसार लौकिक,पारलौकिक दिव्य दृष्टि से जिले के विकास की नीति को कार्यरुप मे परिणित करने और प्रशासनिक व्यवस्था की जन मानस की सेवा की रुचि को टटोलने और कर्तव्य परायणता को जानने पहुंचे थे। लोक कल्याण कारी बाते जनमानस के बीच हुई।भ्रष्टाचारी तत्वो पर योगी जी  की नजर है, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने और भ्रष्टाचार से बेनामी  संपति बनाने वाले सरकार के रडार पर है कभी भी कार्रवाई हो सकती है। जनजीवन की कल्याणकारी सुविधाओ के सौगात की बरसात हुई, जिसके अभिसिन्चन से धरा के छटा और मानव स्वरूप मे निखार आयेगा। विधि विधान की मानवीय परवरिश के लोग आत्म चिन्तन मे आत्ममुग्ध दिखेगे,आधुनिक से आधुनिकतम की ओर जौनपुर चल पड़ा है। बदल जायेगा जमाना जौनपुर का, मुख्यमंत्री मिजाज रहमो दिल है,सौगात दे डाली इतनी कि शुक्रगुजार मगन है और गगन मे बात चल रही है,फिजा धरती मे टहल रही है। वास्ता बस यही है कि मानव मानव के काम आये और आदर्शवादी विचार धारा का संगत बने जो उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य का आधार बने। जेडी सिंह