BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / विकास खण्ड रामनगर के ड्राइवर साहब अब दुनिया मे नही रहे,शोक सभा के उपरान्त राजकीय कार्य को किया गया स्थगित

विकास खण्ड रामनगर के ड्राइवर साहब अब दुनिया मे नही रहे,शोक सभा के उपरान्त राजकीय कार्य को किया गया स्थगित

मडियाहू। जौनपुर। अशोक कुमार सिंह जीप चालक के निधन पर कार्यालय विकास खण्ड रामनगर मे शोक सभा के उपरान्त राजकीय कार्य को स्थगित किया गया। मृतक के पुत्र ने दूरभाष से 18 •9. 2022 दस बजे रात मे पिता के हृदयाघात से निधन की सूचना राजकीय तन्त्र को दिया तो राज धर्म के अनुसार अपनो के बीच की आत्मा के बिछुड़ने के गम मे जुड़ाव के लोगो मे शोक छा गया, 19 -9-2022 को राज धर्म के तहत खण्ड विकास अधिकारी शशिकेश सिंह ने शोक संदेश प्रसारित करके जिला विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को अवगत कराया और आत्मा की शांति के लिए ब्लाक परिसर मे शोक सभा हुआ। उपस्थित सभी जन मौन साधना के तहत  मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन होकर दिल से उस आत्मा को याद किया अभी तो सशरीर मिलता जुलता रहा न जाने क्या हो गया, भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ ईश्वर से प्रार्थना हुई अपने श्री चरणो मे स्थान दे। शोक  वेदना मे मार्तण्ड सिंह,अरविंद,अरविंद यादव, त्रिलोकी नाथ मिश्र सहित ग्राम प्रधान,कर्मचारीगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू,ने अशोक सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino