BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / चाचा -भतीजा सहित चार और लोग नगर पंचायत मडियाहू अध्यक्ष पद हेतु मैदान मे उतरे, देखिए टिकट के लिए किसको भाजपा का मिलता है आशीर्वाद, राम जाने

चाचा -भतीजा सहित चार और लोग नगर पंचायत मडियाहू अध्यक्ष पद हेतु मैदान मे उतरे, देखिए टिकट के लिए किसको भाजपा का मिलता है आशीर्वाद, राम जाने

जौनपुर। नगर पंचायत मडियाहू अध्यक्ष पद हेतु विनोद सेठ ने ताल ठोक दिया है,पिछले चुनाव के  प्रत्याशी रहे। लेकिन चुनाव मे दाव उल्टा पड गया,बहुत दम खम दिखाने के बाबजूद सियासी हार मिली,सेठ फिर दावेदार है,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू सपा छोड़कर अपने घर भाजपा मे आये है। चुनाव लड़ने की दावेदारी है,नगर के नागरिको के बीच लोकप्रिय है, राजनैतिक अनुभव और कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते है,जब तक भाजपा मे थे भाजपा का चेयरमैन होता था,भाजपा छोड सपा से चेयरमैन बने, भाजपा मे आ गये तो नगर मे भाजपा मजबूत हुई। मजेदार पहलू है कि विनोद सेठ की राजनैतिक घेराबंदी उनके ही भतीजे नामित सभासद नितेश सेठ ने शुरु कर दी है,युवा राजनैतिक सोच पावन सदइच्छा को लेकर राजनैतिक पिच पर बिसात बिछाना शुरु कर दिया है,सोनी जायसवाल पत्नी विनोद जायसवाल की बहुत ही मजबूत दावेदारी के साथ राजनैतिक जमीनी पकड़ है,विनोद जायसवाल की समाज सेवा की वजह से सराहना है। छोटेलाल जायसवाल टिकट के प्रबल दावेदार है,नगर मे जनसेवा और मृदुल व्यवहार के लिए जाने जाते है,दिलीप कुमार जायसवाल नगर पंचायत के सत्यवादी नेता है,गरीबो के हक के लिए सदैव आवाज बुलंद करते रहते है,कहना है कि भाजपा इसमे से चाहे जिसको टिकट देगी हम सभी संकल्पित है कमल खिलाने के लिए। कमोबेश सबकी एक राय है अबकी बार मडियाहू नगर मे भाजपा की सरकार।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino