BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा के भावी उम्मीदवारो की एक ही मंशा अबकी बार मडियाहू नगर मे भाजपा की सरकार, चुनाव लड़ने के लिए राजकुमार मोदनवाल ने ठोकी ताल

भाजपा के भावी उम्मीदवारो की एक ही मंशा अबकी बार मडियाहू नगर मे भाजपा की सरकार, चुनाव लड़ने के लिए राजकुमार मोदनवाल ने ठोकी ताल

जौनपुर। नगर पंचायत चुनाव होने मे अभी वक्त है। सियासी पारा गरम है।आधिकारिक तौर से चुनाव की तिथि मुकर्रर होना बाकी है। मड़ियाहू शहर मे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवारो  ने ताल ठोकनी शुरु कर दी है।सबसे ज्यादा भाजपा से लोग चुनाव लड़ने को आतुर है। भावी उम्मीदवारो की होर्डिंग नगर के खम्भो दीवालो पर लगी है। भाजपा से चुनाव लड़ने वालो मे विनोद सेठ, कमला प्रसाद साहू, सोनी पत्नी विनोद कुमार  जायसवाल, दिलीप कुमार जायसवाल, छोटेलाल जायसवाल, नीतेश सेठ विनोद मौर्य,राजकुमार मोदनवाल सहित कुछ अन्य लोग चाह रहे है भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाये। देखना यह होगा भाजपा इसमे से किसको उम्मीदवार बनाती है। टिकट तो किसी एक को ही मिलना है। खास बात है कि अभी  जितने भी भाजपा से भावी उम्मीदवार होने की बात कर रहे है। सबकी एक राय है भाजपा चाहे इसमे से जिसको टिकट दे सबकी मंशा एक है अबकी बार मड़ियाहू नगर मे भाजपा सरकार, अमूमन लोग बातचीत मे इस बात का संकेत दे चुके है। चाहे इसमे से जिसको भाजपा उम्मीदवार बनायेगी सभी मनोयोग से उसे जीताकर नगर मे भाजपा की सरकार बनवाने को प्रतिबद्ध नजर आ रहे है। राजकुमार मोदनवाल भावी उम्मीदवार है,भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा है। बातचीत मे उन्होंन कहा कि भाजपा से टिकट मिला तो चुनाव लड़ना है नही तो भाजपा उम्मीदवार का सपोर्ट करना है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव लड़ने की सदइच्छा कैसे बनी तो उन्होंन कहा कि मडियाहू नगर के उज्जवल भविष्य के लिए चुनाव लड़ना चाहता हू। पार्टी का कृपा और जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर के नजारे मे विकास की वह बात व कार्य होगा जो अपने आप मे अदभूत   होगा।  कहा कि नगर पंचायत की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त होगी। कमीशनखोरी बंद होगा और विकास कार्य मजबूत टिकाऊ और दमदार होगा, घटिया विकास कार्य और सरकारी धन के बंदरबांट पर पूर्णतया रोक लगेगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino