सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे शुरु,केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के चर्चा ने पकड़ा जोर,जफराबाद, मछलीशहर, केराकत विधान सभा मे भाजपा की हुई है हार

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे अर्पण महोत्सव कार्यक्रम ने पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी को सुर्खियो मे ला दिया है। जन्म दिवस के अवसर पर राजनीति मे लंबा छलांग लगाने का कवायद शुरु हो गया है ऐसा जान पड़ता है। कार्यक्रम मे केराकत, मछलीशहर , मड़ियाहू जफराबाद, पिण्डरा आदि विधान सभा के लोगो का जमावड़ा और भाजपा संगठन के उचस्त पदाधिकारियो के विचार से पूर्व विधायक को बल प्रदान हुआ ऐसा प्रतीत हो रहा है। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे भाजपा कमजोर तो नही हुई। इस बार के विधान सभा चुनाव मे जफराबाद, केराकत मछलीशहर से भाजपा उम्मीदवार की हार हुई। जबकि पिण्डरा से भाजपा की जीत हुई,वही मडियाहू से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस की जीत हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव मे जीत के लिए भाजपा को माथा, पच्ची तो करनी पड़ेगी। इधर दिनेश चौधरी पूर्व विधायक केराकत के जन्मदिन की होर्डिंग मड़ियाहू, रामनगर,जफराबाद मे खम्भो पर लगा देखा जा सकता है। राजनीति के अपने तौर तरीके और मायने होते है। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव की सुगुबुहाट शुरु हो गयी है। अभी देखिए कितने लोग भाजपा से मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लिए दावेदारी करते है। जेडी सिंह