BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश सरकार से संजय सिंह ने लगायी गुहार, न्यायहित मे मेरी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा दखल करने से सुरेश पाठक को रोका जाय

उत्तर प्रदेश सरकार से संजय सिंह ने लगायी गुहार, न्यायहित मे मेरी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा दखल करने से सुरेश पाठक को रोका जाय

जौनपुर। मड़ियाहू नगर पंचायत के टीचर्स कालोनी मे ग्राम बल्लीपुर थाना नेवढिया निवासी संजय सिंह पुत्र रामधारी सिंह मकान का निर्माण करवा रहे थे। इस बीच  एसके पाठक ने पुलिस को सूचना दिया कि अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस पर मौके पर मड़ियाहू कोतवाल ओम नारायण सिंह पहुंचे और निर्माण कार्य को रोक दिये। संजय सिंह ने जनसुनवाई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश को संदर्भ संख्या 40019422 060051 के माध्यम से अवगत कराया है कि प्रार्थी कस्बा मड़ियाहू स्थित आराजी नंबर 934/1056 रकबा/0• 637 हेक्टेयर भूमि का सह खातेदार है। तथा उसी आराजी के बाबत प्रार्थी अपना मकान निर्माण करवा रहा था। जिसको सुरेश पाठक हमारी कब्जाशुदा भूमि हड़पने की नियत से जबरजस्ती दखल अन्दाजी दे रहे है। न्यायहित मे मेरी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा दखल करने से उपरोक्त सुरेश पाठक को रोका जाना अति आवश्यक है। 
मीडिया रिपोर्ट मे बताया गया है कि खैरुदीनगंज निवासी इन्द्रा पाठक पत्नी सुरेश पाठक ने 17•4•2006 को एक प्लाट का बैनामा लिया है। जिस पर मंगलवार को अवैध तरीके से कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। इन्द्रा पाठक के परिजन जिसकी सूचना नायब तहसीलदार कस्बा को दी।उन्होंन मामले को संज्ञान मे लेते हुए निर्माण कार्य रोकने को कहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने निर्माण कार्य को रोक दिया। भूमि की आराजी एक स्वामित्व को लेकर दो लोग आमने, सामने है। अब राजस्व विभाग का दस्तावेज बतायेगा कौन वैध है और कौन अवैध है।संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है न्यायहित मे मेरी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा दखल करने से सुरेश पाठक को रोका जाना अति आवश्यक है।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino