BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / नेता जी दुनिया को छोड़कर चले गये, गम मे लाखों आखो से बहे दुख के आसू ,जौनपुर के धन्जय सिंह व प्रिन्सू सिंह सैफई पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेता जी दुनिया को छोड़कर चले गये, गम मे लाखों आखो से बहे दुख के आसू ,जौनपुर के धन्जय सिंह व प्रिन्सू सिंह सैफई पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जौनपुर। जीवन और मृत्यु के दौर मे इन्सान का आना जाना लगा है,विरले ही ऐसे महान व्यक्ति होते है जिनके जाने के गम मे लाखों लोगो के आखो से दुख के आसू बहे। सपा संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री,रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का प्रणान्त हो गया। अंतिम यात्रा मे लाखों लोग पहुंचे और देश के नेता जी के शव का दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवाद को जिन्दा करने मे आपकी अहम भूमिका रही। समता और समानता मूलक समाज के स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। राजनीति को एक नया आयाम दिये। आम हो चाहे खास नेता जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करने लोग उनके गांव सैफई पहुंच रहे और चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है और दुख की घड़ी मे परिजनो से मिलकर उन्हे ढाढस भी बधा रहे है। जौनपुर के पूर्व सांसद धन्जय सिंह और विधान परिषद सदस्य वृजेश सिंह प्रिन्सू नेता जी के गांव सैफई पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक की इस घड़ी मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ढाढस बधाया, ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान दे और परिजनो को मुसीबत की घड़ी मे दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino