BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मनुष्य का वास्तविक बल भगवान द्वारा होता है प्राप्त, स्वामी जी

मनुष्य का वास्तविक बल भगवान द्वारा होता है प्राप्त, स्वामी जी

शक्तेषगढ। मिर्जापुर। समूची प्रकृति मे ईश्वरीय बल प्रवाहित हो रहा है। जिसके दम पर हर मनुष्य जीवन जीने का दंभ भर रहा है। सांसारिक बल धन,पद के रुतबा को ही अधिकांश मानव समाज के लोग सब कुछ समझ बैठे है। असली पावर ईश्वर के पास है। जो सबका नियन्ता है। सत्य सिर्फ ईश्वर है,उसके सिवा सब मिथ्या है। धरती पर जन्म और मरण का बंधन है,कर्म और अकर्म का जाल है, गुण और अवगुण पर बहस है,सत्य की दरख्वास्त है,दुनिया मे सिर्फ और सिर्फ एक ईश्वर है। जिसका भजन और सिमरन करके धरती का प्रत्येक मनुष्य खुद मे ईश्वर के उपस्थित होने का आभास कर सकता है। जब भाव भगवान का होगा तब जिधर भी जायेगे जेहन मे उस परमसत्ता की अनूभूति खुद ब खुद प्राप्त होगी।  पूज्य संत स्वामी अडगडानंद महाराज परमहंस आश्रम शक्तेषगढ के पावन परिसर मे एकादशी के पर्व पर भक्तो को एकादशी का अध्यात्मिक महात्म्य बताते हुए कहा कि हर मनुष्य का वास्तविक बल भगवान के द्वारा प्राप्त होता है। मन सहित सभी इन्द्रियो को संयमित करने के लिए एक भगवान के नाम का जाप करना चाहिए तभी कल्याण हो सकता है। अवसर पर लाले महाराज,तानसेन महाराज,सोहम बाबा,आशीष महाराज, शिवानंद महाराज, तुलसी महाराज, भावानंद महाराज सहित हजारों साधु,संत,महात्मा,भक्त उपस्थित रहे। जगदीश सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino