BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मकसद मे मिली कामयाबी, दिग्गज नेताओ मे नाम शुमार, पिता कबड्डी खिलाड़ी तो बेटा निकला राजनीति का खिलाड़ी, राहुल सिंह ने ली रामपुर प्रमुख पद की शपथ

मकसद मे मिली कामयाबी, दिग्गज नेताओ मे नाम शुमार, पिता कबड्डी खिलाड़ी तो बेटा निकला राजनीति का खिलाड़ी, राहुल सिंह ने ली रामपुर प्रमुख पद की शपथ

जौनपुर। मकसद मे कामयाबी के साथ पूर्वाचल की राजनीति मे दिग्गज नेताओ मे एक नाम राहुल सिंह मंकू प्रमुख रामपुर का भी जुड़ गया है। मंजिल पाने की ललक बनी रही और अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ही निशाना रहा। प्रयास ही सफलता की कुन्जी होती है।।रामपुर विकास खण्ड के हथेरा गांव निवासी मंकू सिंह स्व• राजेश सिंह के पुत्र है। जो कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। पिता के आदर्शो पर चलते हुए पिता जहा कबड्डी के खिलाड़ी थे तो बेटा राजनीति का खिलाड़ी निकला। रामपुर प्रमुख पद के चुनाव मे राजनैतिक सक्रियता बनी रही, मंजिल बहुत करीब से निकल गया। अविश्वास आया। उपचुनाव हुआ तो मंकू सिंह प्रमुख पद पर सुशोभित हो गये। 9 नवम्बर 2022 दिन वुद्धवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। खुशी के इस उत्सव मे मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह, (विनीत) एमएलसी सोनभद्र एवं मिर्जापुर रहे। आरके पटेल विधायक मड़ियाहू, प्रमिला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, वृजेश सिंह प्रिन्सू एमएलसी जौनपुर, विशिष्ट अतिथि रहे। मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज, दिनेश चौधरी पूर्व विधायक केराकत सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा व अपना दल एस के संयुक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल की भी उपस्थिती रही। रामपुर ब्लाक प्रमुख उपचुनाव काफी सुर्खियो मे रहा। विनीत सिंह व वृजेश सिंह प्रिन्सू के अलावा पूर्व सांसद धन्जय सिंह का इस चुनाव मे विशेष दिलचस्पी रहा। जिसकी चर्चा रामपुर जनमानस के बीच आज भी हो रही है, जब पूर्वाचल के दिग्गज नेताओ ने चुनावी कमान सभाल लिया तो राहुल सिंह मंकू की जीत आसान हो गयी और पूर्वाचल के दिग्गज नेताओ मे नाम भी शुमार हो गया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino