BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की बढ़ रही है लोकप्रियता,लोग लगा रहे कयास, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव,वायरल फोटो भी कुछ कह रहा है

मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की बढ़ रही है लोकप्रियता,लोग लगा रहे कयास, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव,वायरल फोटो भी कुछ कह रहा है

जौनपुर। केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे लोकप्रियता बढ़ रही है। उनका जन संपर्क अभियान तेज हो गया है। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है। जन्म दिन के अवसर पर संसदीय क्षेत्र मे होर्डिंग लगा। लोकसभा चुनाव मे अभी समय है। टिकट किसको मिलेगा किसको नही भाजपा तय करेगी। लेकिन दिनेश चौधरी की सक्रियता के तरह-तरह के लोग मायने निकाल रहे है। राहुल सिंह मंकू प्रमुख रामपुर के शपथ समारोह मे एक गजरा माला के अन्दर मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज और केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी हाथ जोड़े जनता का अभिवादन कर रहे है साथ मे विनीत सिंह एमएलसी,वृजेश सिंह प्रिन्सू एम एलसी,आरके पटेल विधायक मड़ियाहू, मंकू सिंह हथेरा,प्रमुख दिख रहे है, यह वायरल फोटो लोगो के बीच खासे चर्चा मे है। लोग मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिनेश चौधरी को भावी उम्मीदवार मान रहे है। खैर लोगो के मानने से कुछ नही होता है। लेकिन इतना जरुर है दिनेश चौधरी के सक्रियता के पीछे चुनाव लड़ने की मंशा साफ नजर आ रही है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino