BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / राजनीति के कुशल पुरोधा है विनोद जायसवाल, कीचड से गन्दे पानी मे कमल खिलाने को है बेताब,खबर नीम के पेड से

राजनीति के कुशल पुरोधा है विनोद जायसवाल, कीचड से गन्दे पानी मे कमल खिलाने को है बेताब,खबर नीम के पेड से

जौनपुर। रामपुर नगर पंचायत चुनाव मे अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार विनोद जायसवाल है। शनिवार शाम रामपुर से गोपालापुर जाते वक्त मार्ग से सटे एक नीम के वृक्ष पर लंबी उचाई पर एक होर्डिंग लगा दिखा तो रुक गये और मोबाइल के कैमरे से एक फोटो खींच लिया और रविवार दोपहर मे खबर लिखने की इच्छा हुई तो खबर लिखा। विनोद जायसवाल के होर्डिंग मे पूर्व प्रमुख और पूर्व प्रधान की गरिमा है। बताया गया है कि पुराने राजनीतिज्ञ है,सामाजिक है।आम जनमानस मे अच्छी, खासी पकड़ है। रामपुर की जनता साथ मे है।नगर पंचायत चुनाव मे चुनावी बाजी हाथ लग सकती है। दिन हो या रात हमेशा आपके साथ,आपका अपना सेवक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार विनोद जायसवाल पूर्व प्रमुख/ पूर्व प्रधान रामपुर जौनपुर, बात होर्डिंग से जिसमे लिखा है कीचड से गन्दे पानी मे कमल सा फूल खिला देगे,मिली इजाजत जनता की दुल्हन सा क्षेत्र सजा देगे। दरअसल विनोद जायसवाल बहुत कुशल जाने, माने बहुत पहुंच वाले वरिष्ठ नेता है। सोच दमदार है।जिसमे जनसेवा का भाव है। रामपुर नगर की जनता कितना स्वीकार करती है यह समय बतायेगा। एक बात और है भाजपा उम्मीदवार बनायेगी या नही यह संशय बना है। जब आरक्षण कन्फर्म होगा और भाजपा टिकट देगी तभी तो कीचड से गन्दे पानी मे कमल सा फूल खिला देगे। राजनीति के कुशल पुरोधा है विनोद जायसवाल,कीचड से गन्दे पानी मे कमल खिलाने को है बेताब। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino