BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / झगडू और मखडू बने जन संवाद के सूत्रधार,सासंद – विधायक की सरकार से पैरवी,मड़ियाहू को बस डिपो और ओवर व्रिज का मिल सकता है सौगात

झगडू और मखडू बने जन संवाद के सूत्रधार,सासंद – विधायक की सरकार से पैरवी,मड़ियाहू को बस डिपो और ओवर व्रिज का मिल सकता है सौगात

जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहू के शिवाजी नगर मे अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख रामनगर के आयोजकत्तव मे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज ने सरकार के उपलब्धियों को उपस्थित जन समूह के समक्ष रंखा और कहा कि विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके है। मानव के जीवन स्तर को उपर उठाने और सुख और सुविधा के इन्तजाम मे सरकार ने बहुत काम किया है। सासंद ने कहा कि विधायक और हम पैरोकार है जो जनता जनार्दन के हित मे है उसके लिए सरकार से पैरवी करके उस कार्य को कराना नैतिक दायित्व है। कहा कि आने वाले दिनों मे विकास का ऐसा बयार बहेगा कि लोग आश्चर्य चकित हो जायेगे, जौनपुर मड़ियाहू रामपुर मार्ग की दशा बदलेगी और दिशा गतिमान होगा।मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की बहुत सी सड़के बहुत अच्छी बन चुकी है और बन रही है। जन संवाद को आगे बढ़ाते हुए मड़ियाहू विधायक डा• आरके पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर उस टेलेन्ट का सम्मान कर रहे है जो राष्ट्र हित और मानव हित मे काम कर रहा है। जन संवाद के माध्यम से देश की जनता को उस टेलेन्ट से परिचित भी करा रहे है। देश बदल रहा है। सोच बदल रहा है। मानव जीवन धारा परम तत्व की अनूभूति पाकर स्वयं मे गरिमामयी बोध कर रहा है। मड़ियाहू बस डिपो और जाम समस्या से निजात के लिए ओवर व्रिज का सौगात सासंद विधायक के पैरोकारी से सरकार द्वारा मड़ियाहू को मिल सकता है। मड़ियाहू नगर मे कुछ अजूबा जरुर होगा,सासंद विधायक का मंशा ऐसा लग रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्रम्हदेव तिवारी ने किया। संचालन राजेश सिंह ने किया। जन संवाद कार्यक्रम मे मुख्य रूप से साहब दूबे,डा• अजय सिंह,अरुण कुमार यादव प्रधान शिवपुर,अशोक सिंह प्रधान छागापुर,दिनेश सिंह पूर्व प्रधान बनेवरा,दयाराम पटेल,भइया राम पटेल,चन्द्रशेखर सिंह, विनोद जायसवाल,राजकुमार शर्मा,भूपेंद्र सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह प्रबंधक मातिबर सिंह पीजी कालेज जमालापुर सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी विनय सिंह झगडू ने आये हुए सभी आगन्तुको के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino