सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आज जरुरत है क्षत्रिय समाज के लोग आपसी एकजुटता और भाईचारा के साथ एक दूसरे को कमजोर करने के बजाय मजबूत बनाये,राजनीति की महान हस्ती सासंद वृजभूषण शरण सिंह का रामपुर के नोनारी मे आगमन को लेकर चर्चाए खास है

जौनपुर। रामपुर की राजनीति मे इस समय जो राजनीति चल रही है, क्षत्रिय बनाम क्षत्रिय है। राजनैतिक वर्चस्व के जंग मे हम किसी से कम नही। स्थानीय क्षत्रिय दो गुट मे विभाजित है। जबकि एक गुट की तरफ से पूर्वाचल की राजनीति के दमदार शख्सियत पूर्व सांसद धन्जय सिंह, विनीत सिंह और वृजेश सिंह प्रिन्सू एमएलसी साक्षात प्रमुख पद के उप चुनाव मे नजर आये। जिसके लिए चुनावी बिसात बिछी वह प्रमुख पद के चुनाव मे
विजयी हुआ। जिसकी आज भी लोग चर्चा कर रहे है। एक क्षत्रिय को राजनैतिक दाव, पेच के तहत कुछ क्षत्रियो ने ही रामपुर प्रमुख पद से अपदस्थ करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनीति मे कब क्या होगा कुछ कहा नही जा सकता है। रामपुर के नोनारी की धरती पर क्षत्रिय कूलभूषण वृजभूषण शरण सिंह का आगमन 26 नवम्बर 2022 को हो रहा है। मड़ियाहू विधान सभा क्षेत्र मे आगमन को लेकर जगह-जगह चौराहो, तिराहो पर बड़ी, बड़ी होर्डिंग लगायी गयी है। सासंद वृजभूषण शरण सिंह राजनीति की बहुत बड़ी हस्ती है। चर्चा है कि आपके आगमन से रामपुर की राजनैतिक सियासत का पारा चढ सकता है। इतिहास गवाह है क्षत्रिय ओजस्वी होता है। तेजस्वी होता है। बहादुर होता है। कुशल राजनीति मे माहिर है। ध्यानी है। ज्ञानी है। दानी है। परोपकारी है। सबसे बड़ी खूबी है क्षत्रिय कभी एक जुट नही हो पाता। एक क्षत्रिय दूसरे क्षत्रिय को आगे बढ़ने से रोकने की भरपूर कोशिश करता है। लेकिन क्षत्रिय चाहे जैसा हो किसी से झुकना पंसद नही करता है। वह आगे बढ़ेगा,जिसे रोक पाना मुमकिन है। आज जरुरत है क्षत्रिय समाज के लोग आपसी एकजुटता और भाईचारा के साथ एक दूसरे को कमजोर करने के बजाय मजबूत बनाये। जेडी सिंह