BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / रामनगर ब्लाक परिसर मे दबंगई गुन्डई चरम पर, सरकार के अलावा अलग से चल रही सरकार, आखिर इसके पीछे है कौन,जब लोगो ने खबर लिखने को कहा

रामनगर ब्लाक परिसर मे दबंगई गुन्डई चरम पर, सरकार के अलावा अलग से चल रही सरकार, आखिर इसके पीछे है कौन,जब लोगो ने खबर लिखने को कहा

जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड परिसर की आबो हवा बहुत खराब है। माहौल ऐसा है कि कुछ लोग सरकार के अलावा अलग से सरकार चला रहे अधिकारी,कर्मचारी भी उनके आगे असहाय से लग रहे है। फरियादी अपनी समस्या अधिकारी से नही कर सकता है। दबंगई और गुन्डई का ऐसा माहौल है। उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओ का जमीनी सच्चाई जानेगे तो होश उड़ जायेगे। कुछ ग्राम सभा कागजी विकास मे सबसे आगे है। जांच आती है कभी दिल्ली से लखनऊ से बनारस से जौनपुर से साहब को खुश करने की पंरपरा के तहत सब कुछ ठीक, ठाक हो जाता है। ऐसा वर्षो से चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार से विकास के लिए अकूत धन समय, समय पर आता रहता है। बहुत सी ऐसी ग्राम सभा भी है विकास देखकर तबियत खुश हो जायेगा। मनरेगा योजना मे कुछ ज्यादा ही घपलेबाजी चल रही है। कागजी घोड़ा खूब दौड़ रहा है। जिन ग्राम सभाओ मे ऐसा चल रहा है अधिकारी का बूता नही है कि जाकर जाच कर ले। क्योंकि भ्रष्टाचारियो की लंबी पहुंच है। ब्लाक परिसर मे दबंगई और गुन्डई करने वाले कुछ लोगो को कौन संरक्षण दे रहा है, किसके इशारे पर यह सब हो रहा है। जांच का विषय है। आखिर सरकार की छबि धूमिल करने वाले कौन लोग है। जो चाहते है सरकार बदनाम हो। आज कुछ लोग ज्यादती से तंग आकर ब्लाक परिसर मे कहने लगे यहा अत्याचार चरम पर है। कुछ लिखिये तो हमने कहा लिख तो दूंगा जान पर आफत आयेगी तो आप तो साथ नही देगे। तो उन्होंन कहा कि जब पत्रकार डर जायेगा तो देश का क्या होगा। समाज का सजग प्रहरी अगर भय से लेखनी कमजोर किया तो कुछ भ्रष्टाचारी वतन बेच देगे। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino