BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त नारा खोखला साबित हो रहा है,बानगी देखना है तो रामनगर विकास खण्ड के कुछ ग्राम सभाओ का उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र ऐजेन्सी से कराया जाय तो विकास कार्यो मे भ्रष्टाचार का चौकाने वाला खुलासा हो सकता है

भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त नारा खोखला साबित हो रहा है,बानगी देखना है तो रामनगर विकास खण्ड के कुछ ग्राम सभाओ का उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र ऐजेन्सी से कराया जाय तो विकास कार्यो मे भ्रष्टाचार का चौकाने वाला खुलासा हो सकता है

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल मार्ग दर्शन मे प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है।गांव हो या शहर या कस्बा विकास चहुदिश दिख रहा है। जन बुनियादी सुविधाए बेहतर हुई है। भाजपा सरकार का भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त देश प्रदेश के नारा मे भयमुक्त समाज काफी हद तक हुआ है। लेकिन कही, कही गुन्डई और दबंगई आज भी जारी है। भ्रष्टाचार से मुक्ति वाला नारा अभी खोखला साबित हो रहा है। सरकार का अनेको प्रयास भ्रष्टाचार रोकने का कुछ हद तक सफल तो बाकी असफल साबित हो रहा है। कागजी विकास का दौर तेजी से चल रहा है। जमीनी विकास के धरातल को टटोलेगे तो होश पाख्ता हो जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से समय-समय पर विकास के गुणवत्ता की जांच होती रहती है लेकिन साहब के खुश करने की परम्परा के तहत जाच मे न के बराबर खामी मिलती है। जौनपुर जिले का ब्लाक है रामनगर। 99 ग्राम सभा है। जिसमे कुछ लोग ऐसे है जिनका ब्लाक परिसर मे पूरी तरह से दबंगई और गुन्डई चलता है। जिस ग्राम सभा मे विकास चाहते है उसी ग्राम सभा मे विकास होगा। यही से कागजी विकास का दौर शुरु हो जाता है। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। मजाल क्या है कोई आवाज उठा दे। ये वे लोग है जिसकी सरकार उसकी दुहाई देने वाले है।फायदा के लिए कायदा बिगाड़ने मे देर नही करते है। रामनगर विकास खण्ड के कुछ ग्राम सभाओ का उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र जांच ऐजेन्सी से कराया जाय तो यह साफ हो जायेगा विकास मे कितनी अनियमिता और भ्रष्टाचार है। सरकारी तंत्र मे भी दोष है तभी तो गडबड झाला है। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino