सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत चुनाव: सदरगंज पश्चिमी बार्ड मे विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार, इस बार जनता भाजपा को जीताने का बना चुकी है मन, अनिल कुमार गुप्ता

जौनपुर। मड़ियाहू नगर पंचायत के सदरगंज पश्चिमी के पूर्व सभासद भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बार्ड के विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। कहा कि विकास देखना है तो शिल्पकार और मलीन बस्ती को देख लीजिए पता चल जायेगा। मोहल्ले की सड़के खस्ताहाल है। प्रकाश व्यवस्था बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है। कहा कि साफ, सफाई व्यवस्था भी लचर है। उन्होंन कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन सुचारु रुप से नही हो सका है। सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। अनिल कुमार गुप्ता सभासद पद से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से आवेदन किये है। कहा कि इस बार सदरगंज पश्चिमी सीट पर भाजपा की जीत होगी। जनता भाजपा को जीताने का मन बना चुकी है। जेडी सिंह