BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / योगी सरकार मे पत्रकार असुरक्षित,दबंगो द्वारा राहुल यादव पत्रकार पर जानलेवा हमले की चहुंओर निन्दा,पत्रकारो के विभिन्न संगठन लामबंद, मछलीशहर सासंद और मड़ियाहू विधायक के खबर का वहिष्कार करने का निर्णय

योगी सरकार मे पत्रकार असुरक्षित,दबंगो द्वारा राहुल यादव पत्रकार पर जानलेवा हमले की चहुंओर निन्दा,पत्रकारो के विभिन्न संगठन लामबंद, मछलीशहर सासंद और मड़ियाहू विधायक के खबर का वहिष्कार करने का निर्णय

जौनपुर। प्रिन्ट मीडिया का भारत देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका रहा।स्तर का सोपान चढा। भूमिका की सार्थकता देश हित मे आज भी काम कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दौर आया, दूरदर्शन से व्यापकता बढी,संचारयुग आया और अब इण्टर नेट की दुनिया मे सोशल मीडिया का जमाना है। खास बात है कि प्रिन्ट,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ही सोशल मीडिया के कर्णधार है। भारत सरकार और राज्य की सरकारे पत्रकारो के स्वतंत्रता पर अघात नही पहुंचा सकते। पत्रकारिता को कुचला नही जा सकता है। पत्रकारिता की चेतना सत्य का बोध कराती है। भय पैदा करके और आराजकता फैलाकर पत्रकार और पत्रकारिता को खत्म नही किया जा सकता। सत्ता की ताकत का दुरुपयोग हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का इतना विभाजन हो गया है कि धनबल और बाहुबल की ताकत से न जाने कितनी सरकारे चल रही है कुछ जायज तो बहुतायत नाजायज काम हो रहा है। निर्णय न्याय संगत है तो अच्छा है,अन्यायपूर्ण है तो दोषपूर्ण है। पत्रकारो के त्याग तपस्या और बलिदान की कोई अहिमियत नही है। सोशल मीडिया की वजह से पत्रकारिता का क्रेज बढ़ा है। यूट्यूब चैनल और न्यूज पोर्टल की पत्रकारिता का चरम है। बुलट ट्रेन की रफ्तार से खबरे टीवी चैनल के फटाफट को फेल कर रही है। तहसील और ब्लाक गांव तक पत्रकारिता का चरम है। भ्रष्टाचार के खिलाफ न बोलो,अन्याय होने दो,सत्य न लिखो,जरा जुर्रत करते है तो कत्ल करने पर लोग आमादा हो सकते है। मड़ियाहू तहसील के पत्रकारो की पत्रकारिता बेजोड है। लेखनी मे दम है। शायद यही वजह है पत्रकारिता और पत्रकार को दबाने,डरवाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
पत्रकारों के विभिन्न संगठनों की एक बैठक गुरुवार को मड़ियाहू तहसील परिसर में राहुल यादव पत्रकार पर हुए हमले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की। पत्रकारों ने यह भी निर्णय एकमत होकर लिया कि इस घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक द्वारा दबंगों के समर्थन में अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। जिससे आक्रोशित पत्रकार क्षेत्रीय विधायक आरके पटेल व सांसद बीपी सरोज तथा उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं की खबरों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कपिल देव सिंह ,राजेश कुमार पांडे, जेडी सिंह, शिवम सिंह, मनोज गुप्ता ,कन्हैयालाल पांडे, विपिन प्रकाश दुबे ,आनंद तिवारी, अरविंद कुमार दुबे ,राहुल गुप्ता, रवि केसरी ,चंदन केसरी, आरिफ खान ,नसीम अहमद, अफ्फान, अशोक कुमार दुबे ,बृजराज चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino