BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उर्मिला निगम की भाजपा से मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारी की हो रही है चर्चा,सोनी,सुनीता साहू,रजिन्दर कौर, नन्दिता जायसवाल भी है कतार मे

उर्मिला निगम की भाजपा से मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारी की हो रही है चर्चा,सोनी,सुनीता साहू,रजिन्दर कौर, नन्दिता जायसवाल भी है कतार मे

जौनपर: मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के इस बार के चुनाव मे भाजपा कमल खिलाना चाह रही है। उसे एक मजबूत स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार की तलाश है। ताकि चुनाव जीता जा सके और नगर मे सरकार बन जाय। ऐसे मे भाजपा समर्थित कई उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए पार्टी मे आवेदन किये है। पहले पुरुष वर्ग इस सीट पर ताल ठोक रहे थे। महिला सीट होने पर उर्मिला निगम,सोनी जायसवाल,रजिन्दर कौर,सुनीता साहू,नन्दिता जायसवाल आदि महिला प्रत्याशी वर्तमान समय मे चुनावी मैदान मे है। अभी टिकट पाने का सबको उम्मीद है। सबका अपना,अपना दावा है। फाइनल लड़ाई मे भाजपा,सपा, काग्रेस,आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान मे राजनैतिक सियासत के दाव पेच से अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगे। रुकसाना निर्दल प्रत्याशी के रुप मे सबसे मजबूत उम्मीदवार है। एक बार नगर की जनता चुनाव जीता चुकी है। सपा के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नही दिख रहा है जो भाजपा को मात दे सके। ऐसे मे लड़ाई निर्दल प्रत्याशी रुकसाना और भाजपा के बीच होना है। भाजपा किसको उम्मीदवार बनाती है,उसकी जीतने की क्या रणनीति होती है यह उस पर तय करता है। भाजपा की जीत तभी होगी ,जब नेता, कार्यकर्ता,मतदाता एकजुट होकर हमारा प्रत्याशी कमल का फूल को जीताने की कोशिश करेगे। इन दिनो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारी मे भाजपा से एक नाम की विशेष चर्चा है। उर्मिला पत्नी विनोद निगम। दरअसल विनोद निगम से बातचीत हुई तो उन्होंन कहा कि इस बार के चुनाव मे नगर मे भाजपा का पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगा। उन्होंन कहा कि नगर मे पच्चीसो वर्ष तक भाजपा का चैयरमैन रहा। स्व• लालजी सेठ और चन्द्रावती सेठ के बाद से भाजपा की लगातार हार हो रही है। जब उनसे पूछा गया इसके लिए जिम्मेदार कौन है तो उन्होंन कहा कि चन्द स्वार्थी है जो खुद के राजनैतिक लाभ के लिए भाजपा का अहित कर रहे है। आगे चुनाव मे क्या होगा के सवाल पर उन्होंन कहा कि भाजपा पार्टी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देता है तो भाजपा की जीत होगी। जब उनसे पूछा गया आपकी पत्नी उर्मिला निगम चुनाव मैदान मे है भाजपा से टिकट के लिए आवेदन भी की है इस पर आपका क्या कहना है। जबाब मे कहा कि भाजपा से टिकट मिला तो जीत सुनिश्चित है। माना कि आपको भाजपा से टिकट मिल गया तो आपका विरोध नही होगा। उन्होंन कहा कि अधिकांश स्थानीय भाजपा नेता,कार्यकर्ता और मतदाता साथ मे है। सबके रायशुमारी से ही पत्नी उर्मिला निगम को मैदान मे उतारा गया है। राजनैतिक पृष्ठभूमि मे बताया कि पूरा परिवार जनसंघ के समय से भाजपाई है। पूर्व विधायक जगरनाथ राव हमारे आदर्श है। जौनपुर और मड़ियाहू मे जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी आये थे तो उनसे मुलाकात हुई और बातचीत भी हुई थी। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino