BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / सनराइज इण्टर नेशनल स्कूल राजापुर मड़ियाहू मे राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम का आयोजन, बच्चो की मनोहारी प्रस्तुति,राष्ट्र और राष्ट्रीयता की झलक देख लोग हुए भाव विभोर

सनराइज इण्टर नेशनल स्कूल राजापुर मड़ियाहू मे राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम का आयोजन, बच्चो की मनोहारी प्रस्तुति,राष्ट्र और राष्ट्रीयता की झलक देख लोग हुए भाव विभोर

जौनपुर। गणतंत्र दिवस के विभिन्न रुप स्वरूप साज सज्जा गीत संगीत मे राष्ट्रीयता की अविरल धारा राष्ट्र भारत के वीर सपूतो को नमन करते आत्म विभोर भाव से भारत माता के जयकारे कर रहे थे, आवाज सबकी एक जैसी रही,भावना मे खुशी दिखी तो आखो ने आजादी के अनेको रुप देखे जिसमे राष्ट्रीयता झलक रहा था। बच्चो के जज्बे मे अति उत्साह था,राष्ट्र की भावना मे जो मंजर दिखा उसमे राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश के लिए प्राणो की आहूति देने वाले भारत माता के वीर सपूतो के त्याग बलिदान को भाव पूर्ण भाव मे याद किया गया। राष्ट्रीयता का तरंग और राष्ट्र भक्ति मे सराबोर भारतवासी तिरंगे की शान को जाहिर कर रहे थे। राष्ट्र भक्ति हो तो भारत जैसी,यहा के प्रकृति मे अच्छाई और सच्चाई स्वीकार्य है, अत्याचार का विरोध है,न्याय का साथ है अन्याय का विरोध है, बाहरी हुकुमते दमनकारी नीति से भारत की संस्कृति को मिटाने की चेष्टा की। धर्मवाद का सहारा लिया, एकल्य धर्म स्थापना के बहुतायत प्रयास हुए,विफलता हाथ लगी। राष्ट्रवाद हाबी रहा, भारत की प्रकृति मे सर्व धर्म धन्य का भाव है,विश्व मानव के प्रति करुणा है। अपनापन है। भाईचारा है। प्रेम है। आजादी है। गणतंत्र दिवस धूम के क्रम मे सनराइज इण्टर नेशनल स्कूल राजापुर नंबर दो मड़ियाहू के विद्यार्थी परिसर मे आयोजित राष्ट्र भक्ति महोत्सव कार्यक्रम मे प्रतिभा का निपुण प्रदर्शन किया। आत्मविश्वास मे राष्ट्र और राष्ट्रीयता की झलक दिखी,अपना भारत देश महान, जिसकी दुनिया मे है अलग पहचान, स्कूल के बच्चो ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के माध्यम से देश की महानता को दर्शाया और भारत के एकता और अखण्डता को बनाये रखने पर जोर दिया। अवसर पर आयोजित खेल मे प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियो को उत्कृष्ट खेल खेलने के लिए नायब तहसीलदार मड़ियाहू संतोष सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक अरुण दूबे ने बताया कि खेल मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चो मे प्रथम स्थान पाने वाले को स्वर्ण पदक, द्वितीय को रजत पदक और तृतीय को कास्य पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बच्चो मे बैडमिंटन,कराटे,योगा,बालीबाल, कबड्डी के खिलाड़ी रहे,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहू मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह को स्कूल के प्रबंधक ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। स्कूल के सैकड़ो बच्चे भारतीय परिधान मे सुशोभित प्रकृति की आभा बढ़ा रहे थे। विद्यालय परिसर मे झण्डा फहराने के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद का आयोजन हुआ। अवसर पर अल्पना सिन्हा प्रधानाचार्य,देवेश,प्रवीण योगा टीचर,डीके सर,विपिन्न दूबे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino