सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

इन्सान को प्रलोभन मे आकर अपना जमीर नही बेचना चाहिए, लालच एक प्रकार का है धोखा,हर मनुष्य के जीने का मूल्य और अपना सिद्धांत होता है

जौनपुर। लालच देकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाले लोगो से लोगो को बचना होगा। इन्सान को प्रलोभन मे आकर अपना जमीर नही बेचना चाहिए, मनुष्य का मूल्य है। उसका अपना स्वाभिमान है। उसके जीने का सिद्धांत है। लेकिन आज देखा जा रहा है बहुतायत मानव समाज के लोगो मे इतना लालच व्याप्त हो गया है। राजा बनने की चाहत है, दूसरो को गुलाम बनाकर। नीचा दिखा करके,अपमान करके,उपेक्षा करके,जात,पात धर्म मजहब का जहर घोलकर, राजा बनना है। लालच जैसी माया ने आज लोगो को ऐसा विवश कर दिया है। लोग एक दूसरे को धोखा देते फिर रहे है। झूठ बोल रहे है। बेईमानी कर रहे है। नफरत के आग मे एक मानव दूसरे मानव से जल रहा है। प्रेम की मिठास और प्रसन्ता जैसा स्वभाव कम लोगो मे विदित होता दिख रहा है। ईश्वर ने धरती पर हर मनुष्य को राजा बनाकर भेजा है। सबका अपने, अपने तरीके से राज चल रहा है। सब अपने, अपने मे मगन है। आज जरुरत है आपसी भाईचारा बढ़ाने की। जिससे मानवीय प्रेम बढ़े और नेक नियती,आपसी सदभाव का जन, जन मे संचार हो सके। जेडी सिंह