BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / सात साल बाद राईपुर नई बाजार मार्ग के वरुणा नदी पर सेतु निर्माण हेतु ईश्वर पूजा,मड़ियाहू विधायक डा• आरके पटेल का प्रयास लाया रंग

सात साल बाद राईपुर नई बाजार मार्ग के वरुणा नदी पर सेतु निर्माण हेतु ईश्वर पूजा,मड़ियाहू विधायक डा• आरके पटेल का प्रयास लाया रंग

जौनपुर। मड़ियाहू विधायक डा• आरके पटेल के प्रयास और अधिशासी अभियन्ता जैनू राम के कुशल मार्ग दर्शन मे सात साल बाद राईपुर से नई बाजार मार्ग के वरुणा नदी पर सेतु निर्माण कार्य हेतु वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ ईश्वरीय पूजा की गयी। लहुरी काशी नोकरा नेवढिया के विद्वान पंडित ज्ञान प्रकाश दूबे ने विधि विधान से भगवान का पूजन- अर्चन कराया। कुसुम घनश्याम दूबे फर्म की ओर से घनश्याम दूबे ने सेतु निर्माण पूजा के यजमान रहे। लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश पाल ने बताया कि साढ़े सात मीटर चौड़ा 18 मीटर लंबा अवशेष सेतु बनना है। सेतु निर्माण हेतु पूजन किया गया। 6 महीने मे पुल बनकर तैयार होगा और यातायात प्रारंभ हो जायेगा। इस अवसर
पर मिठाईलाल दुबे पूर्व लेखापरीक्षा अधिकारी महाराष्ट्र,
अरविंद उपाध्याय, जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण,अंकित मिश्र जिला संयोजक पंचायत मछलीशहर, शरद उपाध्याय मडंल अध्यक्ष रामपुर,शैलेश दुबे समाजसेवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino