सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

साधन सहकारी समिति डौडी से अन्जना दूबे सभापति निर्वाचित, लोग दे रहे बधाई

रामनगर। जौनपुर। साधन सहकारी समिति डौडी से अन्जना दूबे निर्विरोध सभापति चुनी गयी है। निर्वाचन अधिकारी संदीप और सचिव शैलेन्द्र सिंह के देख रेख मे चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष भाजपा वृजनारायण दूबे,नेवढिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन राजभर, अरुण कुमार मिश्र, महामंत्री भाजपा नेवढिया मंडल, कन्हैयालाल पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय आदि ने अन्जना के निर्विरोध सभापति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जेडी सिंह