जौनपुर। मड़ियाहू ब्लाक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानो के गेंहू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। 21•3•2022 को आधी तूफान मूसलाधार बारिश के साथ बनउरी गिरने से किसानो का सरसो,चना,मटर अरहर गेहू का फसल बर्बाद हो गया है। किसानो को क्षतिपूर्ति के रुप मे प्रति किसान को बीस हजार रुपया दिया जाय,जिससे किसान अगली खेती की तैयारी कर सके। इस संबंध मे पूर्व प्रधान ने दर्जनो किसानो से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से जिलाधिकारी जौनपुर को दिया है। जेडी सिंह
पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मड़ियाहू राजकुमार शर्मा ने किसानो की बुलंद की आवाज,प्राकृतिक आपदा से किसानो के भरपायी के लिए प्रत्येक किसान को 20 हजार की रकम क्षतिपूर्ति के रुप मे देने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है









