BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर, योगी और मोदी नाम की दीवानगी लोगो मे बरकरार,महगाई, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर उठते है सवाल

उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर, योगी और मोदी नाम की दीवानगी लोगो मे बरकरार,महगाई, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर उठते है सवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल मार्ग दर्शन मे प्रदेश के गांव और शहर विकास की ओर है। जनता को मिलने वाली जनबुनियादी सुविधा निरन्तर बेहतर हो रही है। शैक्षिक और खेलकूद के उन्यन पर सरकार का जोर है। सड़के धीरे धीरे पूरी तरह से दुरुस्त होती नजर आ रही है। भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश तो हो रहा है। अपराध मे कमी आयी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। हालांकि सरकार की पूरी कोशिश है विकास कार्यो मे गुणवत्ता और पारदर्शिता लाया जाय। गांवो मे विकास का चरम चल रहा है। मनरेगा बाबा श्रमिको के माली हालत को सुधारने के बजाय कमजोर कर रहे है ऐसा लोग कह रहे है। योजना गरीबो के रोजगार के लिए है। लेकिन मालामाल ठेकेदार और जनता से चुने कुछ लोग हो रहे है। अब तो ग्राम सभाओ मे ठेकेदारी के प्रथा ने जोर पकड़ लिया है।

मनरेगा योजना की देन है ग्राम पंचायतो की विकास रुपी तस्वीर निरन्तर बदल रही है। खेलकूद मैदान,अटल मनरेगा पार्क, सामुदायिक शौचालय, जल निकासी के लिए नाली,अमृत सरोवर योजना से गांवो का तालाब रमणीय बन रहा है। प्राकृतिक आभा लोगो को सम्मोहित करने लगा है।पंचायत भवनो की खुबसूरती मनमोहक है। सरकारी परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प देखने योग्य है। योगी राज से यूपी की अधिकांश जनता खुश है। चर्चा परिचर्चा मे बात मुख से निकल जाती है। महगाई,बेरोजगारी दबंगई से लोग दुखी भी है। योगी जी का संत स्वभाव है। इतना तो है प्रदेश बदल रहा है। गरिमा को पंख लग गये है। सकारात्मकता जैसे भाव लोगो के जेहन मे उतरने लगा है। नकारात्मक विचार वाले लोग खामिया ढूंढकर बयान कर रहे है। लेकिन जनता की सेहद पर असर नही पड़ रहा है। देखा जाय तो योगी और मोदी के नाम की दीवानगी लोगो मे बरकरार है। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino