सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

नगर पंचायत चुनाव मड़ियाहू:रुकसाना कमाल को मात देने वाले उम्मीदवारो का सूची आना अभी है बाकी

जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव मे मड़ियाहू नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग होने पर सभी नगरवासियो को निवर्तमान नगर अध्यक्ष मड़ियाहू रुकसाना कमाल ने मुबारकवाद की बात कही है। यह भी बात सामने है स्वच्छ मड़ियाहू ,सुन्दर मड़ियाहू, विकसित मड़ियाहू के साथ आपका अपना विकासशील अध्यक्ष प्रत्याशी,सोशल मीडिया मे एक पोस्टर इस बात को बया कर रहा है। सामान्य सीट यदि रहा होता तो भाजपा के पास सबसे मजबूत दावेदार परमजीत सिंह को माना जा रहा था,इस बात की नगर मे लोग चर्चा कर रहे है। इसके बाद विनोद निगम मल्लू,ओबीसी सीट मे भाजपा के तीन चर्चित नाम है। नन्दिता जायसवाल, सोनी जायसवाल,कमला प्रसाद साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,अब इसमे से लोग राजनैतिक मूल्यांकन कर रहे है कौन रुकसाना कमाल को चुनाव हरा सकता है बात सामने आयी कमला प्रसाद साहू,यह भी जनमानस मे चर्चा है कि विनोद सेठ, लेकिन सेठ के लिए कहा जा रहा है। चुनाव नही लड़ेंगे,भाजपा के कुछ लोग अगर लोकल राजनीति के शिकार न हुए और भाजपा के साथ तटस्थ रहे तो चुनावी टक्कर दमदार हो सकता है। सपा ने यदि दमदारी दिखा दिया तो चुनाव रोचक हो सकता है। बहरहाल रुकसाना मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद की घोषित प्रत्याशी है,टिकट के लिए पसीना नही बहाना है,भाजपा,सपा के उम्मीदवार के साथ अन्य प्रत्याशी जब मैदान मे आ जायेगे तो सियासत के परख का मौका मिलेगा। नगर पंचायत मड़ियाहू की सियासत मे एक नाम है कमाल फारुकी नाम जैसा गुण है। राजनैतिक बिसात ऐसा कि समझ पाना मुमकिन, सिर्फ लक्ष्य के फिराग मे मतदाताओ से जमीनी जुड़ाव रखने की हर संभव कोशिश। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर