सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

जफराबाद के पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह जौनपुर संसदीय क्षेत्र से लडेंगे लोकसभा चुनाव,रामनवमी के अवसर पर रसैना मे लगे होर्डिंग से जाहिर हुई मन्शा

जौनपुर। भाजपा के पूर्व जफराबाद विधायक डा• हरेन्द्र प्रसाद सिंह जौनपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लडेंगे। श्री रामनवमी के दिन ऐसी मन्शा उन्होंन जाहिर की है। बात आम तौर से जनमानस मे विदित है। रसैना मे लगे होर्डिंग मे पूर्व विधायक यह तस्दीक कर रहे है कि 73 लोकसभा जौनपुर से चुनाव लड़ना है। 2024 लोकसभा चुनाव के बाबत तैयारी मे संकल्प से सिद्धि की ओर बढ रहे है। इति सिद्धम मे समय लगेगा। जनभावना को अपने साथ जोड़ने के उपक्रम मे जोर शोर से जुट गये है। आगे के क्रम मे भाजपा की मंशा और हरि इच्छा जो होगी वही होगा। जेडी सिंह