सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत चुनाव: पूर्व चेयरमैन कमला प्रसाद साहू पर भाजपा लगा सकती है दाव,ऐसा नगर के लोग लगा रहे कयास

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू पर दाव लगा सकती है। ऐसा लोग कयास लगा रहे है। दरअसल आपका मड़ियाहू नगर की राजनीति मे जमीनी पकड़ है। कई बार सभासद फिर नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके श्री साहू का नगर के लोगो से आत्मीय लगाव है, भाव मे आपसी भाईचारा है। जिसकी वजह से लोगो मे बेहद पसंद है। पुत्रवधु सुनीता साहू भी सभासद रह चुकी है। पुत्र दिलीप साहू श्रीराम लीला समिति मड़ियाहू के अध्यक्ष है। राजनैतिक चुनावी चर्चा परिचर्चा मे नगर के अधिकांश लोगो मे इस बात की चर्चा है भाजपा कमला प्रसाद साहू या पुत्रवधु सुनीता साहू को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मड़ियाहू से उम्मीदवार बना सकती है। जेडी सिंह