सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

घरेलू सरकारी बिजली बिल माफ करे उत्तर प्रदेश सरकार, सरकारी जमीन पर बसे गरीबो को दिया जाय आवासीय पट्टा,उन्हे भू माफिया कहने की संज्ञा से बचाया जाय और घरो को उजाड़ने पर लगे रोक,ओम प्रकाश राजभर, जफराबाद की राजनीति मे मखडू सिंह की धमाकेदार इन्ट्री,भाई झगडू भी सुभासपा के हो गये

जौनपुर। ओम प्रकाश राजभर राजनीति मे परिपक्व हो गये है। कब कहा क्या बोलना है लोग क्या सुनना चाहते है। किन, किन समस्या से लोग आहत है। राजनीति की बारीकी समझ चुके ओपी राजभर राष्ट्रीय राजनीति पर भी अच्छे से बोल लेते है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार को जीतापुर सीतम सराय मे पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली पंजाब मे जब घरेलू बिजली बिल माफ हो सकता है तो यूपी मे क्यो नही। इसके लिए सुभासपा का प्रयास है उत्तर प्रदेश मे भी घरेलू बिजली बिल माफ होना चाहिए। कहा कि गावो मे भूमिहीन गरीब सरकारी जमीन पर मकान बनाकर बस गये है। जिन्हे उजाड़ा जा रहा है। बात सदन मे भी उठाया। कोशिश है भूमिहीन को आवासीय पट्टा दिया जाय। उन्होंन कहा राजनीति एक ऐसी चाबी है जिससे सभी दरवाजे खुलते है। उन्होंन एक समान शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि तेलंगाना प्रदेश जैसी शिक्षा उत्तर प्रदेश मे भी लागू होना चाहिए,कहा कि सुहेलदेव महाराज के विचारो पर चलकर एक दिन उत्तर प्रदेश मे सुभासपा की सरकार बनेगी। कहा स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे,आगामी लोकसभा चुनाव मे समय है। वक्त को देखते हुए गठबंधन का निर्णय लिया जायेगा। कहा दुनिया ताकत को सलाम करती है। संगठित होकर नेक कर्म करते हुए आगे बढिये। कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी सफल होगा। जब आधी सीट पर हर जगह महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित होगी। सामाजिक ताना बाना खुदबखुद बदलता नजर आयेगा। उन्होंन कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के सामान है। शिक्षा रुपी दूध पीकर ही खुद और राष्ट्र को मजबूत किया जा सकता है। जो माता पिता बच्चो को पढ़ने नही भेजेंगे बकरी चरवायेगे उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंन सपा बसपा पर तीखा हमला किया। जबकि भाजपा पर वार करने से बच रहे थे। उन्होंन कहा कि राजभर नेता बहुत हुए लेकिन वह लोडर थे। लेकिन ओपी राजभर लीडर बनकर समाज के गौरवशाली इतिहास को देश के आम जनमानस के मानस पटल पर रंखा। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू रामनगर,विनय सिंह झगडू मड़ियाहू ,पूर्व प्रधान दिनेश सिंह बनेबरा सहित दर्जनो लोगो ने अन्य दल छोड़कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण किया। विधायक बेदीराम सहित अन्य लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा• जेपी सिंह,अशोक सिंह प्रधान अढनपुर,दिनेश सिंह पूर्व प्रधान बनेवरा, दयाराम पटेल,कन्हैयालाल राजभर,छोटेलाल बनारसी,सुभाष राजभर,अरविंद सहित हजारो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभासपा के जिलाध्यक्ष वृजभान राजभर ने किया। संचालन चदंन ने किया।अन्त मे आये सभी जनो का कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह ने आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जेडी सिंह