BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / नगर पंचायत चुनाव मड़ियाहू: 1988 के इतिहास को दोहराने जा रही भाजपा,15 साल तक लगातार भगवा का रहा जलवा,आगे कायम हो मुकाम ऐसा हो रहा प्रयास

नगर पंचायत चुनाव मड़ियाहू: 1988 के इतिहास को दोहराने जा रही भाजपा,15 साल तक लगातार भगवा का रहा जलवा,आगे कायम हो मुकाम ऐसा हो रहा प्रयास

जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी निरन्तर बढ़ रही है। हालांकि अभी तिथि मुकर्रर नही है। कब चुनाव होना है। जिसका लोगो को इन्तजार है। भाजपा मड़ियाहू नगर पंचायत चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है इस बार भाजपा सन 1988 के इतिहास को दोहरा सकती है। भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू ने बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का लक्ष्य इस बार चुनाव जीतने और 88 के इतिहास को दोहराने का है। कहा भाजपा लगातार 15 साल तक नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहा है। स्व• लालजी सेठ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के त्याग और तपस्या को जनता भूली नही है। उसे याद है। इस बार मोदी और योगी के मजबूती के लिए कमल खिलाना जरुरी है।आगे श्री साहू ने कहा कि प्रत्याशी मत देखिये कौन चुनाव लड़ रहा है। यह देखिए भाजपा ने किसको उम्मीदवार बनाया है। जिस किसी को भाजपा टिकट देकर उम्मीदवार बनाती है उसे जीताना भाजपा के लोगो का नैतिक कर्तव्य बनता है। दरअसल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू भाजपा से टिकट पाने के प्रबल दावेदार है। 15 साल तक भाजपा के सभासद रहे तो 15 साल तक भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा रहा। उनका कहना है भाजपा जिसको टिकट देगी वह चुनाव जीतेगा। सोनी जायसवाल और नन्दिता जायसवाल भी भाजपा के टिकट की दावेदारी मे है। प्रयास है उम्मीदवारी पक्की हो। इधर नगर मे कमला प्रसाद साहू को लेकर विशेष उत्साह है। जन, जन मे चर्चा इस बात का है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला प्रसाद साहू भाजपा के उम्मीदवार बनते है तो भाजपा के लिए जीत आसान हो सकता है। खैर आगे भाजपा का सिस्टम जाने,यह भी चर्चा है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino